मनोरंजन

निर्भया पर बनी फिल्म ‘दिल्ली बस ‘ 25 जनवरी को होगी रिलीज

नई दिल्ली| वर्ष 2012 के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म कांड निर्भया कांड को लेकर बनाई गई फिल्म आगामी 25 जनवरी को पूरे देश में रिलीज होने वाली है| फिल्म के निर्देशक शरीफ मिन्हास का कहना है कि उनकी यह फिल्म उस पेशेवर लड़की को श्रद्धांजलि है जो दिसंबर 2012 में बर्बर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई थी और बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया था|

बता दें कि यह सामूहिक दुष्कर्म कांड 16 दिसंबर 2012 को हुआ था| फिल्म में दिव्या सिंह नीलिमा अजीम संजय सिंह आदि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं| निर्देशक ने कहा कि आज समाज में महिलाएं और उनके प्रति अत्याचार गंभीर विषय हैं इसलिए हमने कुछ ऐसा करने की सोची ताकि समाज में कुछ लोगों को बदलाव के लिए प्रेरित किया जा सके| उन्होंने कहा कि हम इसे निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे जिसने अपने सम्मान की लड़ाई लड़ी| फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *