दिल्ली

स्कूल की जमीन छीनकर भाजपा ने दिल्ली में बनाया पार्टी मुख्यालय : मनीष सिसौदिया

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने स्कूल की जमीन छीनकर वहां पर भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय बना डाला है| वहीं अब भूमाफिया और पार्किंग माफिया की मिलीभगत से इस स्कूल को भी बर्बाद किया जा रहा है| यह कहना है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया का। मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने आईटीओ के पास स्कूल की जमीन छीनकर अपनी पार्टी का मुख्यालय बना लिया और अब भूमाफिया की मदद से स्कूल को बर्बाद किया जा रहा है|

उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री जी आप की पार्टी इतनी शिक्षा विरोधी क्यों है? माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद आपकी पार्टी ने दिल्ली के एक स्कूल की जमीन 4000 से 16 सौ वर्ग मीटर कर दी है। यह बेहद दुखद है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे| उन्होंने कहा कि दिल्ली में वर्ष 1948 से चले आ रहे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं बंद करने की साजिश भाजपा द्वारा रची जा रही है| भारतीय जनता पार्टी की इस साजिश को मैं नाकाम कर दूंगा|
बरहाल मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट के बाद नई बहस छिड़ गई है और भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय विवादों में आ गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *