दिल्ली देश

सीबीआई द्वारा दर्ज मामलों में क्या हुआ, बताएं शाह और मोदी : केजरीवाल

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पुराने केसों का हिसाब मांगा है| यह केस सीबीआई द्वारा आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए थे| अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर इन केसों की एक लिस्ट डाली है और इन पर जवाब मांगा है|


अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सीबीआई डायरेक्टर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रिपोर्ट करती है मैं उनसे पुराने मामलों का हिसाब मांगता हूं| इसके बाद उन्होंने कुछ मामले गिनाए हैं जिनमें पहला मामला सितंबर 2015 में प्याज घोटाले के नाम पर दर्ज किया गया था, अरविंद केजरीवाल ने पूछा है कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई? इसके बाद उन्होंने पूछा है कि अक्टूबर 2015 में मनीष सिसोदिया पर केस दर्ज हुआ था उसका क्या हुआ? तीसरे सवाल में केजरीवाल ने पूछा है कि जून 2016 में दिल्ली सरकार की बस एग्रीमेंट स्कीम पर केस हुआ था उसका क्या हुआ? आखिरी सवाल में केजरीवाल ने पूछा है कि 2017 में उपराज्यपाल अनिल बैजल और कपिल मिश्रा ने केस किया था उसका क्या हुआ? अंत में केजरीवाल लिखते हैं कि यह सभी केस भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने किए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *