पंजाब

अकाली दल ने बढ़ाया परमप्रीत सिंह विट्टी का मान, वफादारी का मिला ईनाम, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी…

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
वरिष्ठ अकाली नेता सरदार परमप्रीत सिंह विट्टी को आखिरकार उनकी वफादारी का इनाम शिरोमणि अकाली दल की ओर से दे दिया गया है| पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल व जालंधर शहरी जिला प्रधान सरदार कुलवंत सिंह मन्नन ने उन्हें जालंधर शहरी जिला उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है|

सरदार परमप्रीत सिंह विट्टी का मुंह मीठा कराते पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया.

बता दें कि सरदार परमप्रीत सिंह शिरोमणि अकाली दल के लोकप्रिय नेता हैं और समाज और बिरादरी में उनकी अच्छी पकड़ है| वह पार्टी की वर्षों से वफादार सिपाही के तौर पर सेवा करते आ रहे हैं| यही वजह है कि सुखबीर बादल ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा है| नई जिम्मेदारी मिलने पर सरदार परमप्रीत सिंह ने कहा कि पार्टी आलाकमान की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी तन्मयता और निष्ठा से निर्वहन करेंगे|

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे इतनी अहम जिम्मेदारी के लायक समझा इसके लिए मैं पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व सरदार कुलवंत सिंह मन्नन और जिले के अन्य आला नेताओं का आभारी हूं| मैं पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करुंगा और शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा|

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया ने मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी| साथ ही स्थानीय लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इंडिया टाइम 24 की ओर से परमप्रीत सिंह विट्टी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *