पंजाब

बैंक कॉलोनी : यहां वर्षों से नहीं उठा कूड़ा, हवा में घुल रहा जहर

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 में पड़ती है बैंक कॉलोनी| यहां के एक खाली प्लॉट को कूड़े के ढेर में तब्दील कर दिया गया है| देखते ही देखते लगभग 5 साल का वक्त गुजर गया लेकिन यहां से कूड़े के ढेर नहीं हटाए गए| अब यह कूड़े के ढेर संक्रामक बीमारियों को जन्म देने लगे हैं| मच्छरों और कीड़ों का यहां पर घर बन चुका है|

बैंक कॉलोनी में लगा कूड़े का ढेर

लगभग 5 साल पहले यहां कांग्रेस के पवन कुमार पार्षद बने थे| 5 वर्षों के दौरान पवन कुमार ने इस कूड़े के ढेर को खत्म करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया| वक्त जब नगर निगम चुनाव लड़ने का आया तो पवन कुमार यह इलाका छोड़कर दूसरे इलाके में चले गए| इस बार पवन कुमार जिस वार्ड से कौन सी ल बने हैं उस वार्ड में उनके पुराने वार्ड का एक भी मोहल्ला नहीं आया है| स्थानीय लोगों में पवन कुमार के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है| उनका कहना है कि अगर पवन कुमार इस वार्ड से चुनाव लड़ते तो शायद वह कभी चुनाव नहीं जीत पाते लेकिन वार्ड बंदी का पूरा फायदा पवन कुमार को मिला और वह दूसरे वार्ड से चुनाव लड़कर नगर निगम पहुंच गए| वर्तमान में यहां से आजाद पार्षद आरके निहंग बने हैं|

पार्षद आरके निहंग

निहंग का कहना है कि नगर निगम में कांग्रेस की सरकार होने के चलते उनके वार्ड की उपेक्षा की जा रही है| उन्हें गिने-चुने सफाई कर्मचारी ही दिए गए हैं जिनसे यह सफाई कराना मुमकिन नहीं है| जितना हो सकता है उनके कर्मचारी सफाई करते हैं लेकिन रविदास मंदिर के पास बैंक कॉलोनी में बने कूड़े के अवैध ढंग को खत्म करने के लिए नगर निगम की कई गाड़ियां और सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है जो निगम द्वारा उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं|
इसके चलते यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है| सामने ही लोगों की फैक्ट्रियां हैं और फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों का भी बुरा हाल है| बरसात होने के चलते यहां कूड़े के ढेर में दलदल जैसी स्थिति बन गई है और काला पानी सड़क पर आ गया है| निहंग ने बताया कि उन्होंने कई बार यह मुद्दा नियर जगदीश राज राजा के समक्ष और सहायक हेल्थ अफसर डॉक्टर श्री कृष्ण के समक्ष भी उठाया लेकिन उन्होंने भी इस समस्या के निदान का कोई प्रयास नहीं किया| अब वह निजी तौर पर समस्या के निदान का प्रयास कर रहे हैं. सफाई कर्मचारियों की मदद से वह समस्या का हल करने का प्रयास करेंगे.

https://youtu.be/mUg6gkzSh-k
युवा भाजपा नेता बिन्नी सेठी का कहना है कि बैंक कॉलोनी और चंदन नगर का इलाका हमेशा ही राजनेताओं, विधायक और पार्षदों की उपेक्षा का शिकार रहा है| जगह जगह लगा कूड़े का अंबार बीमारियों को न्योता दे रहा है और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे| नाथू विधायक सुशील रिंकू ने इस ओर ध्यान दिया और ना ही पूर्व और वर्तमान पार्षद ने इसकी सफाई कराना जरूरी समझा| यहां दिन भर आवारा पशु घूमते रहते हैं जिससे हादसों का भी खतरा बढ़ता जा रहा है| कई बार तो यह आवारा पशु बच्चों को अपना निशाना बना चुके हैं| हालांकि आवारा पशुओं ने अब तक यहां किसी की जान नहीं ली लेकिन शीतल नगर जैसा हादसा यहां भी कभी भी हो सकता है|

बैंक कॉलोनी में रविदास मंदिर के पास प्लॉट में पड़े कूड़े का ढेर दिखाते युवा नेता बिन्नी सेठी. यहां कई साल से कूड़ा नहीं उठाया गया.

उन्होंने कहा कि दिखावे के लिए तो हड्डा रोड़ी बंद कर दी गई है लेकिन अंदरखाते हड्डा रोड़ी में अभी भी काम चल रहा है और लोग सांस की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं|
बिन्नी सेठी और पार्षद निहंग ने कहा कि वह नगर निगम के मेयर जगदीश राजा और विधायक सुशील कुमार रिंकू से मांग करते हैं कि खाली प्लाटों से कूड़े के ढेर जल्द खत्म किए जाएं और इन प्लॉटों के मालिकों पर जुर्माना भी किया जाए ताकि दोबारा से खाली प्लॉट में कूड़ा इकट्ठा ना हो सके|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *