पंजाब

आखिर देव के 10 सवालों का जवाब कब देंगे रिंकू?

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
लगभग 1 साल पहले नगर निगम चुनाव से पहले तत्कालीन पार्षद बलदेव सिंह देव कि जिन 10 सवालों ने वेस्ट की सियासत में खलबली मचा दी थी वो 10 सवाल आज भी अनसुलझे हैं| कांग्रेस विधायक सुशील कुमार रिंकू ने बलदेव सिंह के इन सवालों का जवाब आज तक नहीं दिया है| नगर निगम चुनाव  संपन्न हो गए और बलदेव सिंह की टिकट भी काट दी गई| उनके साथी डॉक्टर प्रदीप राय की भी टिकट कटवा दी गई थी| चर्चा है कि इन दोनों की टिकट कटवाने में सुशील कुमार की अहम भूमिका रही थी|

https://youtu.be/mUg6gkzSh-k

चर्चा यह भी है कि बलदेव सिंह देव के इन 10 सवालों की वजह से ही वह नगर निगम चुनाव नहीं लड़ सके| डॉक्टर प्रदीप राय कहते हैं कि सुशील कुमार रिंकू अगर सही थे तो उन्होंने आज तक देव के 10 गंभीर सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया? वह कहते हैं कि रिंकू को इन सवालों के जवाब देने चाहिए| उनकी खामोशी बलदेव सिंह देवकी आरोपों को सच साबित करती है|
बता दे लगभग 1 साल पहले बलदेव सिंह देव ने एक लेटर बम फोड़ा था और रिंकू पर 10 गंभीर आरोप लगाए थे| पार्टी में रहकर विरोधियों की मदद करना और चुनावी फंड वसूलने जैसे गंभीर आरोप भी शामिल है| रिंकू ने इन सवालों का तो कोई जवाब नहीं दिया गलती सिर्फ इतना ही कहा कि बलदेव सिंह देव मेरे बड़े भाई हैं|
ये हैं दस सवाल
1- पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी का विरोध करके सुशील रिंकू ने पार्टी से गद्दारी क्यों की?
2- क्यों नगर निगम के हाउस में डायनामिक ग्रुप बनाकर सुशील रिंकू ने गद्दारी की?
3- बलदेव सिंह देव से ₹100000 चुनावी फंड क्यों वसूला?
4- डायनामिक ग्रुप बनाकर बीजेपी के मेयर सुनील ज्योति का पक्ष क्यों लिया?
5- बीजेपी की नगर निगम की सरकार में उनकी कमेटियों के सदस्य क्यों बने?
6- बीजेपी के मेयर सुनील ज्योति के साथ रात को डिनर क्यों करते रहे?
7- पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी की पत्नी को हराने के लिए उनके विरोधी भाजपा के उम्मीदवार भगत चुन्नीलाल से उनके पक्ष में वोट डलवाने के लिए पैसा दिया क्यों?
8- इस पैसे की शहर में बहुत भारी चर्चा है. विधानसभा चुनाव के दौरान बलदेव सिंह देव के जलसों में जो उन्होंने सुशील रिंकू के पक्ष में किए थे वहां शामिल क्यों हुए?
9- विधायक की सोच पार्षद से भी नीची क्यों?
10- विधायक सुशील रिंकू द्वारा मेरी टिकट काटने की शहर में चर्चा छेड़ रखी है| आखिरकार माजरा है क्या?

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *