हरियाणा

सामाजिक संस्थाओं ने साढे़ पांच माह में नवीनीकरण नहीं करवाया तो सदस्यता होगी रद्द

कुरुक्षेत्र, ओहरी

जिला उद्योग केन्द्र की उपनिदेशक एवं फर्म एवं सोसायटी की जिला रजिस्ट्रार सुषमा बवेजा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले की सामाजिक संस्थाओं के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने संस्थाओं को नवीनीकरण करने का एक ओर मौका दिया है। अब संस्थाएं 31 दिसंबर 2018 तक संस्था का नवीनीकरण करवा सकती है। इस समयावधि के बाद संस्थाओं की सदस्यता रद्द की जा सकती है।

https://youtu.be/mUg6gkzSh-k
जिला रजिस्ट्रार सुषमा बवेजा ने शुक्रवार को विशेष बातचीत करते हुए बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में अब तक करीब 4 हजार 180 संस्थाओं ने जिला रजिस्ट्रार कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाया है। इन संस्थाओं को आनलाईन नवीनीकरण करवाने के आदेश राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए थे। इन आदेशों के बाद अब तक करीब 700 संस्थाओं ने आनलाईन नवीनीकरण करवाया लिया है। हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगूलेशन एंड सोसायटी एक्ट 2012 की अधिसूचना जारी होने के बाद जिन संस्थाओं ने नवीनीकरण नहीं करवाया था, उनकी सदस्यता रद्द की जानी थी, लेकिन सरकार ने संस्थाओं के हित में एक फैसले लेते हुए नवीनीकरण करवाने का एक सुनहरी अवसर प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *