पंजाब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की जनता से धोखा किया : विनीत शर्मा

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय विधानसभा मंडल 5 की बैठक श्री गुरु नानक ईस्ट मे मंडल प्रधान विनीत शर्मा के निवास स्थान पर सम्पन हुई।जिसमे पंजाब भाजपा के कार्यकारणी सदस्य अशोक गांधी,ज़िला भाजपा सचिव मंडल प्रभारी अमित सिंह संघा,ज़िला सचिव ऊषा महंत,पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर प्रधान विनीत शर्मा ने सभी नए पदाधिकारियों एवं अधिकारियों का सम्मानित करते हुए कहा पंजाब मे  विधानसभा चुनावो से पहले कांग्रेस ने जनता से वादा किया था कि पंजाब  नशा मुक्त बनायेगे, हाउस टैक्स माफ करेगे,हर घर नौकरी देगे,हर नौजवान को स्मार्ट फ़ोन देगे,सस्ती बिजली देगे,किसानों का कर्जा माफ करेगे,बुढापा पैंशन बढ़ाएंगे इस तरह के सैंकड़ो वादे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पवित्र ग्रंथ गुटका साहिब पकड़ पंजाब की जनता के साथ वादे किए थे परंतु मुख्यमंत्री बनने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की जनता से धोखा किया है।जिसका जवाब लोकसभा चुनावों मे पंजाब की जनता देगी।इस अवसर पर मंडल प्रभारी संघा ने सभी नए बने पदाधिकारियों को बूथ पर भाजपा मजबूत करने की अपील सभी कार्यकर्ताओं से करते हुए उनको लोकसभा चुनावो के लिए तैयार रहने के लिए कहा।इस अवसर पर अशोक गांधी,अशोक सरीन,उषा महंत ने भी अपने विचार रखे।इस मौके पर एच.एल.शर्मा,सौरव सेठ,चंदन भनोट मंडल के उप-प्रधान दिनेश डेविड,राजिंदर गोसाई,आशीष भंडारी,ओम प्रकाश ओमी,गुरदेव सिंह देबी, महामंत्री तजिंदर वालिया,अतुल मल्होत्रा,सचिव सचिन गुप्ता,हरप्रीत बेदी,रविन्द्र ठाकुर,विवेक शर्मा,चंद्रमोहन झा,बलवीर कंडा,विजय कुमार,गगन बेदी,हर्ष शर्मा,देसराज शर्मा,नरेश जुल्का,मंजू कंडा, नवनीत कुमार,नितिन भरौल,सुरिंदर डिम्पल,नीतीश भनोट,सुनील कुमार,आरपी तिवाड़ी,नरिंदर ग्रोवर,विन्नी ग्रोवर आदि मंडल के सदस्य मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *