बिहार

स्कूटी और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत दूसरा घायल

आजाद इदरीसी, हसनपुर  

थाना क्षेत्र के हसनपुर बिथान रोड स्थित रतिया गांव के पास ट्रैक्टर और स्कूटी की सीधी टक्कर में स्कूटी सवार दो भाइयों में एक कि मौके पर मौत वही दूसरा भाई घायल। बताते चले कि मौजी गॉंव के शंकर साह के 32 वर्षीय पुत्र रामबालक साह व 28 वर्षीय जयकृष्ण साह अपनी स्कूटी से बाजार किसी काम से रहा था तभी ट्रैक्टर सवार ने सीधी टक्कर रतिया गॉंव के पास मार दी जिससे मौके पर रामबालक साह की मौत हो गई. वही दूसरा भाई घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक बीच रोड पर ट्रैक्टर लगा कर फरार हो गया ,आक्रोशित लोगों ने हसनपुर-बिथान पथ को लगभग 4 घण्टे जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग पर अरे रहे हसनपुर बीडीओ औऱ जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद जाम टूटा। मौके पर थानाध्यक्ष महादेव कामत 4 घंटे से दल-बल के साथ डटे रहे तब जाकर स्थिति नियंत्रित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *