देश

भगवान विष्णु का दसवां अवतार है गुजरात का ये अफसर, दैवीय शक्तियां भी हैं, कर रहा तपस्या

Share now

राजकोट/अहमदाबाद| कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी ने खुद को राधा का अवतार बताते हुए महिलाओं के वस्त्र धारण कर पूरे लखनऊ शहर में धूम मचाई थी| अब गुजरात के एक सरकारी अधिकारी ने खुद को विष्णु का दसवां अवतार बताया है| गुजरात के इस सरकारी अधिकारी का नाम रमेश चंद्र फेपर है|

पत्रकारों से बातचीत में रमेश चंद्र ने दावा किया है कि वह कल्कि है, भगवान विष्णु का दसवां अवतार| उसने कहा कि वह दफ्तर नहीं आ सकता है क्योंकि वह इस विश्व के हालात बदलने के लिए तपस्या में लीन है| उसने कहा कि वह देवी का जाप कर रहा है इस संसार से बुरी शक्तियों व राक्षसों का अंत करने के लिए| मैं पिछले 8 माह में सिर्फ 16 दिन ही दफ्तर गया है| उस ने दावा किया कि उस के जाप से सूखे की समस्या संसार में फैले आतंकवाद और अन्य बुराइयां तुरंत खत्म हो जाएंगी|
उसने कहा कि उसे उस वक्त यह पता चला कि वह भगवान विष्णु का अवतार है जब वह मार्च 2010 में अपने दफ्तर में बैठा था| तभी से उसके पास दैवीय शक्तियां हैं| उसने कहा कि पिछले 19 सालों से भारत में जो अच्छी बरसात हो रही है वह उसी के कारण हो रही हैं| उसने कहा कि आने वाले दिनों में वही साबित कर देगा कि वह भगवान विष्णु का दसवां अवतार कल्कि है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *