मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को डीएम ने किया सम्मानित, उपहार भी दिये

बुरहानपुर| हाईस्कूल की परीक्षा में स्टेट मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने सम्मानित किया.
माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल परीक्षा 2018 में जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में जिले का परीक्षा परिणाम 49 प्रतिशत रहा था जो बढ़कर इस वर्ष 73.9 प्रतिशत हुआ है। जिले में पहली बार हाईस्कूल में 6 विद्यार्थियों द्वारा मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है | डीएम ने कलेक्टरेट सभागृह में बच्चों एवं उनके परिजनों को पुष्प गुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया तथा परिजनों को सलाह दी कि बच्चों पर पढ़ाई का दबाव न डालें, उन्हें उनकी रूचि के अनुसार आगे की पढ़ाई करने में सहायता करें |
मेरिट लिस्ट में जिले के सेंट एंथोनी नेपानगर से आयुशी शंकर शाह ने 98.6 प्रतिशत, सरस्वती शिशु मंदिर बुरहानपुर से चितवन नायक ने 98.6 प्रतिशत, सिटीजन नेपानगर से साक्षी विजय महाजन ने 98.4 प्रतिशत व हिमांशी विनोद पवार ने 98.4 प्रतिशत, आशा निकेतन से सानिका ईश्वर पाटील ने 98.2 प्रतिशत और आदर्श वि़द्यापीठ बुरहानपुर के प्रतिमेश सुनील ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जगह बनाकर जिले काे गौरवान्वित किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *