मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

विदा होकर जा रही थी दुल्हन, रास्ते में कार रुकवाई और कूद गई नदी में, जानिए क्यों?

श्योपुर (मध्यप्रदेश)
हंसी खुशी शादी करने के बाद एक दुल्हन अपने दूल्हे के साथ मायके से विदा होकर ससुराल जा रही थी। रास्ते में नदी आई तो पुल पर दुल्हन ने कार रुकवाई और पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी। दुल्हन का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला मध्यप्रदेश के जिले श्योपुर का बताया जा रहा है। घटना के कारणों का कुछ भी पता नहीं चल सका है.
जानकारी के अनुसार, उक्त घटना सामरसा चौकी इलाके में रविवार सुबह लगभग सात बजे राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर पाली पुल पर हुई। दुल्हन विदाई के बाद राजस्थान के अलापुर गांव से मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के साडा का पाड़ा गांव अपने दूल्हे के साथ ससुराल आ रही थी।
चौकी प्रभारी ब्रजराज यादव ने बताया कि लड़की की शादी शनिवार रात को हुई थी। रविवार सुबह बारात विदा हुई। दूल्हा-दुल्हन दोनों कार से लड़की के ससुराल जा रहे थे। जैसे ही कार पाली पुल के बीचों-बीच आई तो दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर कार रुकवाई। ड्राइवर ने कार नहीं रोकी तो दुल्हन ने स्टेयरिंग पकड़कर कार रुकवा दी और नीचे उतर गई। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते उसने चंबल नदी में छलांग लगा दी। यादव ने बताया कि महिला की तलाश जारी है।
इस घटना से आहत दुल्हन के पिता ने बताया कि पूरी शादी अच्छी तरह से सम्पन्न हुई और बारात विदा की, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही यह दुखद सूचना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *