देश

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बनीं संगीता

Share now

नई दिल्ली| जम्मू की रहने वाली संगीता सिंधी बहल विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गई हैं| 58 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाली संगीता इस सफलता का श्रेय अपने पति को दिया है| संगीता से पहले यह रिकॉर्ड 48 साल की प्रेमलता अग्रवाल के नाम था| संगीता ने यह उपलब्धि 19 मई को हासिल की है| दिलचस्प बात यह है कि 2 साल पहले इसी तारीख को उनके पति अंकुर बहल ने एवरेस्ट फतह किया था|
एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान संगीता ने बताया कि उन्होंने दार्जिलिंग के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में कोर्स के लिए अप्लाई किया था लेकिन 40 वर्ष से अधिक उम्र की होने के कारण उनका आवेदन रद्द कर दिया गया था| फिर उनके पति ने उन्हें ट्रेंड किया| उन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह करने का प्रयास पिछले साल भी किया था लेकिन कुछ शारीरिक समस्याओं के चलते वह इसमें कामयाब नहीं हो सकी थी| उन्होंने कहा कि मैं बहुत निराश हो चुकी थी लेकिन मेरे पति ने मेरा हौसला बढ़ाया और दोबारा प्रयास करने को कहा| इसके बाद वह अपने प्रयास में सफल हुईं|
संगीता ने कहा कि वैसे तो वह विश्व की पांच ऊंची चोटियों फतह कर चुकी है लेकिन एवरेस्ट फतह करने का एहसास सबसे खास है|
वर्ष 1985 में मिस इंडिया की फाइनल लिस्ट रही संगीता इंपैक्ट इमेज कंसलटेंट गुड़गांव की संस्थापक भी हैं| पहाड़ों पर चढ़ने का उनका यह सफर वर्ष 2011 में शुरू हुआ था जब उन्होंने अपने पति के साथ 5895 मीटर ऊंची किलिमंजारो माउंट को फतह किया था| इसके 2 साल बाद उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्ब्रस पर चढ़ाई की थी| वर्ष 2014 में अंटार्कटिका की विंसन चोटी फतह की| 2015 में साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी एकॉनकेगुआ को फतह किया था|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *