बिहार

मोदी पर फिर चली शॉटगन, कहा-अब बोलने का वक्त है कब तक चुप रहेंगे

Share now

नई दिल्ली| अभिनेता से नेता बने वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है| इस बार उन्होंने मोदी की खामोशी पर कटाक्ष किया है|
शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक ट्वीट कर कहा कि कश्मीर जल रहा था आप खामोश रहे अब तमिलनाडु उबल रहा है फिर भी आप चुप बैठे हैं| जनता जानना चाहती है कि इनोसेंट सिटीजन पर गोली क्यों चलाई गई| हद तो तब हो गई जब ऑटोमैटिक राइफल से गोलियां चलाई गई| उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है|
शत्रुघ्न सिन्हा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि कठुआ मामले पर आपका कोई बयान नहीं आया| पेट्रोल की कीमतें आसमान छूने लगी है लेकिन आप खामोश बैठे हैं| तूतीकोरिन में बेकसूर लोगों को बेरहमी से मार डाला गया लेकिन आप कुछ नहीं बोल रहे| आखिर किसके आदेश से तूतीकोरिन में मासूम जनता पर गोलियां बरसाई गईं| चुप्पी क्यों ली है मोदी जी क्योंकि अब बोलने का समय है| जनता देश के सच्चे सेवक के मुंह से सुनना चाहती है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *