बिहार

डीएम के आदेश के बाद अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

आजाद इदरीसी, हसनपुर

जिला अधिकारी के आदेश पर सोमवार को यातायात के लिए मुसीबत बने सड़कों-चौराहों के अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाया गया. पेट्रोल पंप से हाई स्कूल-गांधी चौक-सुभाष चौक-मैन बाजार आदि जगहों पर जेसीबी से कई स्थाई-अस्थाई निर्माण ढहाए गए. कई स्थान विरोध की स्थिति के चलते कार्रवाई नहीं हो पाई.
इन्हें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की हिदायत देकर टीम आगे बढ़ गई. पुलिस प्रशासन के मुताबिक जिन्हें मोहलत दी गई है,यदि उन्होंने स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण नहीं हटाए तो बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी. वहीं, जिन स्थानों पर कार्रवाई हुई, वहां दोबारा अतिक्रमण न होने पाए, इसकी निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित थानों की पुलिस को सौंपी गई.
अतिक्रमण हटाओ अभियान के मजिस्ट्रेट व सीओ अरुण कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन के जवान व स्थानीय पुलिस ने अभियान चलाया,पेट्रोल पंप से सुभाष चौक के बीच कार्रवाई प्रारम्भ होते ही कई स्थान पर विरोध की स्थिति बन गई . इन्हें मोहल्त देकर टीम आगे बढ़ गई.कई स्थान दुकानों के बाहरी हिस्से व ग्लोसाइन बोर्ड हटाए गये. बावजूद इसके विरोध के चलते कई स्थान पर अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं हो पाई। मौके बीडीओ प्रेम कुमार यादव, कर्मचारी सत्यनारायण पासवान, अमीन राहुल यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *