उत्तराखंड

पूर्णागिरी मेले में मची होड़, लूट सको तो लूट लो 

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है ये गाना फिल्मों में गाया जाता था लेकिन अब सोशल मीडिया की देन ये सब भूली कहानी हो गई अब तो मन्दिर केवल सेल्फी के लिये हो गये ऐसा ही हाल मा पूर्णागिरि के दर्शनार्थ आये श्रदालुओं के साथ हो रहा है. कहीं जीप वाले तो कोई कहीं, कोई कहीं उनको लूटने में लगा है तो सरकारी विभाग भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है.

रेलवे विभाग भी प्रति यात्री पाँच रुपये मेला सरचार्ज के रूप में वसूल रहा है जबकि उनको इसके बदले कुछ नहीं दिया जाता. पे एंड यूज़ टॉयलेट और बाथरूम का तीर्थयात्रियों द्वारा प्रयोग किया जाता है. इस विषय पर स्टेशन अधीक्षक कापड़ी ने बताया कि जहां भी मेला सब्द लगता है वहाँ सिस्टम से ही पाँच रुपये सरचार्ज लग कर आता है. बाकी ज्यादा जानकारी पॉलिसी मेकर ही दे सकते हैं और आजकल टनकपुर से जाने वाली चारों ट्रेनों में पांच हजार से ज्यादा यात्री जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *