टेक्नोलॉजी

व्हाट्सएप को मात देने आया बाबा रामदेव का किम्बो

कुरुक्षेत्र, ओहरी
पतंजलि आयुर्वेद और प्रोडक्ट्‍स के बाद बाबा रामदेव ने हाल ही में सिम लांच की थी। अब बाबा ने व्हाट्‍सएप को टक्कर देने के लिए स्वदेशी मैसेजिंग एप भी तैयार किया है। पतंजलि के प्रवक्ता के अनुसार, यह एप व्हाट्‍सएप को टक्कर देगा। हाल ही में बाबा ने स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड भी लांच किया था।

क्या है किंबो के फीचर्स 

किम्बो को मैसेजिंग, शेयरिंग और वॉइस कॉल कैटेगरी में रखा गया है। इससे वॉट्सएप की तरह वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। यूजर्स रियल टाइम में टेक्स्ट, मैसेज, वीडियो, फोटो और ऑडियो भी शेयर कर सकेंगे।

इस एप में लोकेशन शेयरिंग का भी फीचर है। यह एप पूरी तरह से इनक्रिप्टेड और सुरक्षित है और इसमें व्हाट्‍सएप की तरह किसी तरह के विज्ञापन नहीं दिखेंगे। पतंजलि कम्युनिकेशन का दावा है कि इसके फीचर्स व्हाट्‍सएप की टक्कर के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *