बिहार

पांच दिवसीय संगीत कार्यशाला सह प्रतियोगिता का शुभारंभ

आज़ाद इदरीसी, हसनपुर 

आज से पांच दिवसीय संगीत कार्यशाला सह प्रतियोगिता का शुभारंभ इन्डोर स्टेडियम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश कुमार एवं आई एम ए सचिव राजेश कुमार, रंगकर्मी अनील पतंग,चिल्ड्रेन एकेडमी के निदेशक मुकेश कुमार, ने संयुक्त रूप से किया।

स्वागत समाजसेवी दिलीप कुमार सिन्हा ने किया संबोधित करते हुए asp मिथिलेश कुमार ने कहा कि कला अपराध निरोधी शक्ति है,अनुशासन कलाकारों में सबसे अधिक होता है,उन्होंने कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर लतामंगेश्वर,मो.रफी जैसा बन देश का नाम रौशन करें ।

आई एम ए सचिव रौशन कुमार ने कलाकारों को प्रोत्साहन में इन्हें हर स्तर से सहयोग करने का वचन दिया । मौके पर अशोक कुमार सिन्हा,इंद्रमोहन सिन्हा,अंजली प्रिया,निदेशक रबिन्द्र मनोहर ने भी संबोधित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *