बिहार

आज दिनभर खगड़िया संसदीय क्षेत्र में रहेंगे चौधरी महबूब अली कैसर, ये है पूरा कार्यक्रम

आजाद इदरीसी, हसनपुर
हज कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन व खगड़िया के सांसद चौ.महबूब अली कैसर 19 मई को खगड़िया आयेंगे। उनके साथ लोजपा प्रदेश महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल भी रहेंगे।
सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सांसद चौधरी महबूब अली कैसर एवं श्रवण अग्रवाल के प्रदेश महासचिव बनने के बाद पहली बार आगमन पर समर्थकों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत की तैयारी की गई है। सांसद अपने एक दिवसीय कार्यक्रम में योजना विभाग के सभागार में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही सांसद निधि से बनने वाली रहीमपुर उत्तरी पंचायत में सड़क का शिलान्यास करेंगे। पांच बजे शाम में जे.एन.के.टी स्कूल के सभागार में लोगों से मिलकर *दावत ए इफ्तार* में शरीक होंगे। इस कार्यक्रम में सभी दलों के साथीगण एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों कि उपस्थिति रहेगी। उसके बाद बेलदौर के सहरौन में एक कार्यक्रम में सम्मलित होने के बाद सड़क मार्ग से सिमरी बख्तियारपुर जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *