बिहार

आजादी के 70 साल बाद भी नहीं बनीं हसनपुर की सड़कें

 आजाद इदरीसी, हसनपुर

देश को आजाद हुए 70 साल हो चुके हैं और इस दौरान देश व प्रदेश में आई सरकारें हर समय गांव-गांव को सड़क से जोडऩे के दावे भी करती आ रही हैं लेकिन ये दावे हसनपुर विधानसभा के गांवों का रुख करने पर खोखले साबित होते हैं। एेसा ही एक मामला बल्लहपुर से भटवन बांध किनारे की सड़क व बिंदेव यादव के घर के पीछे से भटवन,ख़ोरी, अकोनमा, क़ुर्बन होकर मुख्य सड़क से जुड़ने वाली सड़क की हैं।

हजारों की आबादी इस सड़क से प्रतिदिन गुजरते हैं, बल्लहपुर के लोगों को आज भी सड़क सुविधा न होने से यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और यदि यहां पर कोई बीमार हो जाता है तो उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताते चले कि इन गांवों को मूलभूत सुविधाओं से कोशो दूर रखा गया हैं, इस ओर न पंचायत के जनप्रतिनिधि ध्यान देते हैं औऱ न सरकार आखिर कब इस समस्या का समाधान होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *