बिहार

मिथिला विकास बोर्ड को लेकर दिल्ली में मार्च करेगी मिथिला स्टूडेंट यूनियन

एजाज अंसारी, मधुबनी 

आज मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा जिला संगठन मंत्री के द्वारा संगठन निर्माण को लेकर बासोपट्टी प्रखंड में बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता विजय श्री दुन्ना ने कहा मिथिला स्टूडेंट यूनियन विगत वर्षों से छात्र और क्षेत्र के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है, मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वरा आने वाले दिनों में मिथिला विकास बोर्ड को लेकर दिल्ली में लांग मार्च करने जा रही है. जिसमें बासोपट्टी प्रखंड के युवाओं की भी भागीदारी महत्वपूर्ण होगी. साथ में प्रखंड टीम का निर्माण किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष विक्की कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कुमोद कुमार राय जी को चुना गया।
इस बैठक में हरलाखी प्रखंड अध्यक्ष मो ऐजाज , दीपक कुमार,प्रेम चंद्र यादव, रंजीत कुमार के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *