बिहार

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल की बच्ची मौत

एजाज अंसारी, हरलाखी 

मधुबनी जिला के खिरहर थाना क्षेत्र के झिटकी गांव में 5 साल बच्ची की मौत ट्रैक्टर के चपेट मे आने से हो गया जिससे घटना स्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। गांव के ही गणेश राउत की 5 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी की मौत की खबर सूनते ही गॉव मे मातम छा गया ! आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर मृत बच्ची के शव को सड़क पर रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया.

लोगो का कहना था सूचना देने के बावजूद घटना स्थल पर कई घंटे बाद पुलिस नही पहुंची। जिससे पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया।समाचार प्रेषण तक लोगों से पुलिस व जनप्रतिनिधि वार्ता में जुटे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *