बिहार

उमगांव में लड़कियों ने ब्रजेश ठाकुर का जलाया पुतला

Share now

एजाज अंसारी, मधुबनी

बालिका गृह मामले में दोषियों को मिले कड़ी सजा मधुबनी से गायब बेसहारा लड़की कहां है, जबाब दे मधुबनी प्रशासन.मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बेटियों की सुरक्षा की किया मांग ,कहा बिहार में बेटियां है असुरक्षित, सरकार बेटियों की सुरक्षा करे मुक्कमल.

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर संचालित जागरूकता अभियान संस्था गंगौर के लड़कियों ने प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित बैंक चौक पर मुजफ्फरपुर बालिका गृह में लड़कियों के साथ हुए अत्याचार पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर का पुतला जलाया। जहां लड़कियों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही हरलाखी प्रखंड प्रभारी गुड़िया कुमारी ने कहा कि आज जिस प्रकार दरिंदगी की हर हद को पार करके बेसहारा बेटियों के साथ जो अत्याचार किया गया है। वो पुरे देश के लिए शर्म की बात है। इससे भी ज्यादा शर्म की बात यह है कि मामले में सरकार के ही लोग शामिल है। जब हमारे प्रदेश के सरकार के लोग ही ऐसी घिनोनी हड़कत करने लगे तो निश्चित ही हम असुरक्षित हो जाएंगे। जो निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि बिहार में किस प्रकार हम बेटियां असुरक्षित है। इसलिए सरकार और कानून से हम मांग करते है कि दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जिससे उन दरिंदो और ऐसे नकारात्मक सोंच के लोगों की रूह तक कांप जाए। साथ ही मामले की अहम गवाह, जिस लड़की को मधुबनी बालिका गृह में रखा गया था। वह लड़की आखिर कहा है। जिस पर मधुबनी प्रशासन जबाब दे। वही संचालन कर रही पिंकी व अस्मिता ने कहा कि आज बिहार में बेटियां असुरक्षित है। हर दिन बलात्कार और छेड़छाड़ जैसी मामले आ रहे है। इस पर सरकार को सख्त कदम उठाते हुए बिहार के बेटियों के सुरक्षा के दिशा में बेहतर का काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम उन बेटियों को न्याय मिले, इसके लिए प्रतिबद्ध है। अगर मामले में थोड़ा भी अन्याय किया गया तो हम बेटियां चुप नहीं बैठेंगे और सरकार की नींव हिला देंगे। इसलिए हमे कानून पर पूरा भरोषा है, बेटियों को न्याय अवश्य मिलेगा। पुतला दहन के उपरांत एक बैठक हुई। जिसमे संगठन की मजबूती, सैनेटरी पैड पर महिला व लड़कियों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाने, अश्लील गानो को बंद करवाने, पौधा बचाओ पेड़ लगाओ, बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, स्वच्छता, नारी सशक्तिकरण व शिक्षा के प्रति लोगो में जागरूकता कार्यक्रम चलाने समेत मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा किया गया। मौके पर रूबी कुमारी, बबली कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी, चंचल कुमारी, हिना खातुन, रौशन खातुन, रुबेशन खातुन, इसरत खातुन, शकीला खातुन व फिरोजा खातुन समेत अन्य लड़कियां मौजूद थी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *