पंजाब

सेहरा फिल्ड के मालिक रविंदर सेहरा के बेटों को मारी गोली, बड़े बेटे की मौत, छोटा घायल

नीरज सिसौदिया, जालंधर 

नेहरू गार्डन रोड पर स्थित सेहरा फिल्ड के मालिक रविंदर सेहरा के दो बेटों पर आज देर शाम दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए. फायरिंग में रविंदर सेहरा के बड़े बेटे देवेंदर उर्फ रिंकू की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा बब्बू घायल हो गया. उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई आज अपने ऑफिस में बैठे हुए थे तभी शाम लगभग सात बजे दो बाइक सवार वहां आये और दोनों भाइयों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. देवेंदर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

सूत्रों की मानें तो दोनों भाइयों की अपने किसी पड़ोसी के साथ रंजिश चल रही थी. कुछ दिन पहले आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसके बाद आज उन पर हमला कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *