मुंबई

अब महंगा पड़ेगा महिला का वर्जिनिटी टेस्ट कराना, जाने पड़ेगा जेल, पढ़ें भारत में कहां किया जाता है महिलाओं का कौमार्य टेस्ट ?

Share now

मुंबई| शादी के बाद दुल्हन का कौमार्य परीक्षण यानी वर्जिनिटी टेस्ट कराना अब महंगा पड़ेगा| ऐसा करने वालों को जेल की हवा खानी पड़ेगी| सरकार इस संबंध में जल्द ही एक कानून ला कर इसे अपराध की श्रेणी में रखने का प्रावधान करने जा रही है| इसके तहत वर्जिनिटी टेस्ट को यौन हमला मानते हुए इसे दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा| दुल्हन को इसके लिए बात करने वालों को सलाखों के पीछे जाना होगा|

दरअसल, महाराष्ट्र के कुछ जातियों में यह कुप्रथा प्रचलित है| इस कुप्रथा के तहत नई नवेली दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट किया जाता है| इसी टेस्ट के आधार पर दुल्हन को पवित्र या पवित्र घोषित कर दिया जाता है| बता दे कि महिलाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली यह प्रथा महाराष्ट्र के कंजर भाट और भात समुदायों समेत विभिन्न समुदायों में आज भी चलन में है|
इस संबंध में महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की| इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही विधि एवं न्याय मंत्रालय के साथ बातचीत कर इस संबंध में एक कानून बनाकर इस रिवाज को दंडनीय अपराध की श्रेणी में डाला जाएगा| बता दें कि से लेकर पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप पर पुणे के कुछ लोगों ने एक मुहिम भी शुरू की थी| इसके तहत इस रिवाज को अपराध घोषित करने की मांग की जा रही थी| सरकार के इस फैसले को इसी ऑनलाइन मुहिम का नतीजा माना जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *