पंजाब

विद्या भारती उत्तर क्षेत्र ने लांच किया पांच राज्यों का वृत्तचित्र

जालंधर| शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 1952 से शुरू हुआ विद्या भारती का सफर आज जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बर्फीले पहाड़ों तक का फासला तय कर चुका है| वर्ष 1952 में गोरखपुर में एक छोटे से सरस्वती शिशु मंदिर से चला विद्या भारती का कारवां आज एशिया के सबसे बड़े गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के रूप में पहचान बना चुका है। अपने इस सफर में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए विद्या भारती उत्तर क्षेत्र में पांच राज्यों में दी जा रही शिक्षा और वहां की दुश्वारियां को उल्लिखित करते हुए एक वृत्तचित्र का निर्माण किया है|

इसका लोकार्पण जालंधर के विद्या धाम में नरेन्द्र ज़ी सह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पंजाब प्रांत राजिंदर ज़ी क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख विद्या भारती , अरविंद धूमल लघु उद्योग भारती अध्यक्ष पंजाब प्रांत , डा सरिता वर्मा प्रिन्सिपल बी डी आर्या गर्ल्स कॉलेज द्वारा किया गया । इस मौके पर अवनीश परमार, ज़िला समिति सदस्य राकेश ज़ी , प्रांत प्रचार टोली सदस्य सोम कालिया , रोहित गगनेजा , प्रांत प्रिंट मीडिया प्रमुख मोहित चुघ , प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव एवं अन्य बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

इस वृत्तचित्र में यह दिखाया गया है कि किस तरह से विद्या भारती विपरीत परिस्थितियों में भी जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित इलाकों से लेकर हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी इलाकों तक शिक्षा के दीप जला रही है| वृत्त चित्र में यह भी दर्शाया गया है कि विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के तहत आने वाले 5 राज्यों जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश दिल्ली पंजाब और हरियाणा में कितने विद्यालय संचालित कर रही है और कितने बाल संस्कार केंद्र चला रही है जहां पर बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जा रही है| साथ ही यह भी दर्शाया गया है कि विद्या भारती किस तरह से बच्चों को सामाजिक सरोकारों सांस्कृतिक परंपराओं और संस्कारों की शिक्षा दे रही है|

डॉक्यूमेंट्री में विद्या भारती के विद्यार्थियों के बारे में भी बताया गया है जो विद्या भारती के विभिन्न स्कूलों से शिक्षा ग्रहण करने के बाद आज आईएएस आईपीएस और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनकर देश का मान बढ़ा रहे हैं| इतना ही नहीं इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए विद्या भारती के सफर को चरणबद्ध तरीके से इंगित किया गया है| कुल मिलाकर विद्या भारती द्वारा बेहतर शिक्षा के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों का संपूर्ण चित्रण इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए किया गया है| अगर आप भी विद्या भारती के बारे में जानना और समझना चाहते हैं तो यह डॉक्यूमेंट्री एक बेहतर विकल्प हो सकती है| इसके जरिए आप विद्या भारती को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं| इसे विद्या भारती पंजाब के यूट्यूब चैनल vidyabhartipunjab पर भी देखा जा सकता है|

Facebook Comments

प्रिय पाठकों,
इंडिया टाइम 24 डॉट कॉम www.indiatime24.com निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता की दिशा में एक प्रयास है. इस प्रयास में हमें आपके सहयोग की जरूरत है ताकि आर्थिक कारणों की वजह से हमारी टीम के कदम न डगमगाएं. आपके द्वारा की गई एक रुपए की मदद भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है. अत: आपसे निवेदन है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार नीचे दिए गए बैंक एकाउंट नंबर पर सहायता राशि जमा कराएं और बाजार वादी युग में पत्रकारिता को जिंदा रखने में हमारी मदद करें. आपके द्वारा की गई मदद हमारी टीम का हौसला बढ़ाएगी.

Name - neearj Kumar Sisaudiya
Sbi a/c number (एसबीआई एकाउंट नंबर) : 30735286162
Branch - Tanakpur Uttarakhand
Ifsc code (आईएफएससी कोड) -SBIN0001872

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *