पंजाब

1 साल बाद भी चालू नहीं हुआ अस्पताल, सुशील तिवारी ने मंत्री को लिखा पत्र

जालंधर| नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1 साल पहले सिविल अस्पताल बनकर तैयार हो गया था| सरकारी उपेक्षा और ढुलमुल रवैया के चलते इस अस्पताल को अभी तक चालू नहीं किया जा सका है| इसके चलते एक तरफ जहां जालंधर नोट विधानसभा क्षेत्र के निवासी स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर लगभग 5 करोड रुपए की लागत से तैयार सफेद हाथी साबित हो रहा है|
इस संबंध में जब युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष सुशील तिवारी को पता चला तो उन्होंने संस्था के सदस्यों के साथ अस्पताल का दौरा किया| सुशील तिवारी ने कहा कि जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में बनाए यह सिविल अस्पताल यहां की जनता की सुविधा के लिए तैयार किया गया है लेकिन इसका लाभ आम जनता को कब से मिलना शुरू होगा इस संबंध में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है| उन्होंने कहा कि शासन की उपेक्षा के चलते ही यह अस्पताल सफेद हाथी बना हुआ है| सरकार को चाहिए कि इसे तुरंत शुरू करें ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करके निजी अस्पतालों में ना जाना पड़े|

हस्तमैथुन कर रही थीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, हुई फजीहत, बचाव में कूदी सोनम कपूर

हस्तमैथुन कर रही थीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, हुई फजीहत, बचाव में कूदी सोनम कपूर

इस संबंध में श्री तिवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र लिखा है| पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए इस अस्पताल को जल्द से जल्द चालू करवाने की अपील की है|

पत्र में लिखा है कि अगर यह अस्पताल जल्द शुरू हो जाता है तो इससे इलाके की जनता को बहुत लाभ होगा| नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए यह अस्पताल वरदान साबित हो सकता है| उन्होंने बताया कि क्षेत्र में काफी संख्या में गरीब तबके के लोग भी निवास करते हैं जो भारी भरकम राशि देखें निजी अस्पतालों में इलाज कराने में असमर्थ हैं| अगम्य सिंह अस्पताल जल्दी चालू हो जाता है तो इसका लाभ उस गरीब तबके को भी मिलेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *