श्रीनगर| युवा आतंकियों को लेकर CID की एक रिपोर्ट के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के दौरे पर आज सुबह निकल गए हैं| वही राजनाथ सिंह के कश्मीर पहुंचने से पहले ही केरन सेक्टर में आर्मी की टीम पर आतंकियों ने हमला बोल दिया जिसमें 2 जवान घायल हो गए|
बता दें कि CID ने युवा आतंकवादियों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है| इस रिपोर्ट में जो खुलासे हुए हैं वह चौंकाने वाले हैं| रिपोर्ट के मुताबिक जो नए युवा आतंकवादी बन रहे हैं उनमें 15 से 25 साल की उम्र के ऐसे युवा शामिल है जो मदरसों में नहीं बल्कि सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं| इनमें ज्यादातर युवा हाईस्कूल पास हैं और लगभग 7 परसेंट युवा पोस्ट ग्रेजुएट हैं| रिपोर्ट के मुताबिक ये युवा आतंकी बहुत गरीब परिवारों के ना होकर मध्यम वर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखते हैं| यह किसी धर्म के नाम पर यह जिहाद के नाम पर आतंकी नहीं बनते बल्कि अपनी मर्जी से अपने शौक पूरे करने के लिए आतंकी बन रहे हैं| इनमें से ज्यादातर सीमावर्ती इलाकों के लोग शामिल हैं| रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन के आतंकी बनने के पीछे कोई ऐसा कारण नहीं है कि उन्हें सेना या किसी और के माध्यम से प्रताड़ित किया गया हो|
इस रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए| राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि 2 दिन के दौरे पर जम्मू कश्मीर जा रहा हूं| वहां सीमावर्ती इलाकों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी| साथ ही घाटी के हालातों में सुधार के प्रयास किए जाएंगे|
राजनाथ सिंह के कश्मीर निकलते ही आतंकवादियों ने केरन सेक्टर में आर्मी की एक टीम पर हमला कर दिया| इस हमले में 2 जवान घायल हो गए हैं|