मुंबई

भाजपा के साथ नहीं आने वाले सभी चुनाव अकेले लड़ेंगे : शिवसेना

मुंबई| भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच बुधवार शाम को हुई मुलाकात कोई खास असर नहीं दिखा पाई| रिश्तो की खटास दूर करने में यह मुलाकात नाकाम साबित हुई है| यही वजह है कि इस मुलाकात के बाद शिवसेना ने एक बार फिर दोहराया है कि आने वाले सभी चुनाव वह अकेले लड़ेगी ना कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करके|

https://youtu.be/JdpEEHUjOaE
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी के साथ किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं करेगी और पार्टी सभी चुनाव अकेले ही लड़ेगी| अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच में क्या बातचीत हुई इसे लेकर तोरा उसने कुछ नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी|
वहीं दूसरी ओर आज अमित शाह पंजाब के दौरे पर हैं| यहां वह अपने संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात करेंगे| इसके अलावा वह हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह और फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह से भी मिलेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *