बिहार

विचाराधीन कैदी की मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर

समस्तीपुर मंडलकारा में बंद विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में मौत हो गई. मृतक कैदी घनश्याम कुमार को पिछले 27 मई को समस्तीपुर पुलिस द्वारा जेल भेज गया था. उसके शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं ऐसे में शंका जताई जा रही है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है.

सोसायटी के ओपिनियन मेकर्स पर भाजपा के शाह की नजर

सोसायटी के ओपिनियन मेकर्स पर भाजपा के शाह की नजर

वो बाइक लूट एवं ताजपुर रोड में हुए गैस एजेंसी कर्मी से सात लाख रुपया लूट मामले में आरोपी था. विचाराधीन कैदी घनश्याम की मौत पर परिजन भी सवाल उठा रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घनश्याम के साथ मारपीट की है जिसके कारण उसकी मौत हुई है. मृतक के परिजनों का कहना है कि 25 तारीख को मुफस्सिल पुलिस ने घनश्याम को गिरफ्तार किया और 27 को जेल भेजा गया. परिजनों ने आरोप लगाया कि समस्तीपुर पुलिस द्वारा इस दौरान परिवार के किसी सदस्य को घनश्याम से नहीं मिलने दिया गया. उन्होंने बताया कि  4 जून को उसे पीएमसीएच रेफर करने की सूचना मिली. बताया गया कि घनश्याम की तबियत काफी खराब हो गई है जिससे उसे सदर अस्पताल भेजा गया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *