झारखण्ड

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुतला फूंका

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

ऊपरघाट के गोनियाटो पंचायत में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज भाजपानीत एनडीए सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया.

लोगों का कहना था कि बिजली बिल, किरासन तेल, गैस, व पेट्रोल डीजल के आये दिन बढ़ोतरी के कारण आम जनता परेशान है. बिजली बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं. सरकार के खिलाफ बिजली बिल घरेलू उपयोग के लिए कम किया जाय, जिससे लोगों को सहुलियत मिलेगी। सभा की अध्यक्षता झामुमो के उपाध्यक्ष गंगाराम महतो, संचालन करमचन्द सोरेन नेे किया.

पंसस फूलचन्द मराण्डी, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो,भा क पार्टी के नुनूचन्द महतो उपमुखिया पति मनोज कुमार महतो, वार्ड सदस्य बिरसा सोरेन, ईमामुल हक, शिक्षक राजा राम महतो, देवनारायण महतो, दीपनारायन महतो ई़शवर महतो, काशी महतो, योगेंद्र नायक, यशोदा देवी, व ग्रामीण चिन्ता देवी प्रमिला देवी, सुनिता देवी, लखिया देवी, नारायण ठाकुर, संजय अग्रवाल, खेमनारायण महतो, रामकुमार मराण्डी, दिनेश मराण्डी, सोमर महतो, जितेन्द्र महतो, मोहन महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *