झारखण्ड

पुलिस पर हमला कर आरोपी को भगाया, चार महिलाएं गिरफ्तार

Share now

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना 

पूर्व लंबित मामला में आरोपी बबलू डोम उर्फ भाटिया को बोकारो थर्मल थाना पुलिस दिनांक 28 अप्रैल 2019 के संध्या को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस दल पर कथारा डोम मुहल्ला के महिला पुरुषों ने पुलिस पदाधिकारी व बल पर हमला कर मारपीट करते हुए आरोपी को छुड़ाकर भगाने में सफल रहा जिसके आलोक में लोगो पर मामला दर्ज कराया था। उक्त मामला पर बोकारो थर्मल थाना कांड संख्या 55/19 के मुख्य चार महिला आरोपी पारो देवी, भानु देवी, अन्नू देवी व अनिता देवी उर्फ उर्मिला को पुलिस गिरफ्तार कर रविवार को मेडिकल जांच के बाद उन चारों को उपकारा तेनुघाट भेज दिया गया। पारो देवी, भानु देवी व अन्नू देवी के उनलोगों के आवास से गिरफ्तार किया हैं तथा अनिता देवी उर्फ उर्मिला को बोकारो थर्मल में उस समय गिरफ्तार किया जब वह सभी गिरफ्तारो से मिलने थाना पहुंची थी। एक अन्य आरोपी भागने में सफल रहा। भगा हुआ महिला आरोपी को पुलिस काफी तलाश किया लेकिन भाग निकला। इस संदर्भ में इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपियों को पकड़ने की प्रयास किया जा रहा था लेकिन आरोपी भाग निकलते थे शनिवार के शाम को गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपी कथारा आये हुए है पुलिस टीम के साथ पहुंचकर गिरफ्तार करने में सफल रहा। कहा कि एक आरोपी कई माह से जेल में बंद है आज चार को जेल भेजा गया अन्य कई आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से दूर है जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से अवर निरीक्षक टुटरा खलखो, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा, सुरेश टोप्पो आदि महिला पुरुष जवान शामिल थे।
फोटो-गिरफ्तार चारों महिला।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *