मनोरंजन

दो बच्चों के बाप हैं करण जौहर लेकिन अब तक नहीं की शादी, मिलिये करण जौहर के बच्चों से

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
पिछले कुछ समय से सिंगल पेरेंट का चलन भारत में तेजी से बढ़ रहा है. बॉलीवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं हैं. रवीना टंडन और सुष्मिता सेन के बाद इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. यह नाम है कुछ कुछ होता है जैसी खूबसूरत प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारने वाले जाने-माने निर्माता करण जौहर का. करण जौहर ने भले ही अब तक किसी को भी अपना हमसफर नहीं बनाया है लेकिन सिंगल पेरेंट की भूमिका वह बेहद अच्छे तरीके से निभा रहे हैं. करण इन दिनों दो मासूमों की तकदीर संवारने में जुटे हैं. करण के साथ उनकी मां भी इन बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल करती हैं. इसकी पुष्टि खुद करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से की है.

अपनी मां और बच्चों के साथ करण जौहर
दरअसल, करण जौहर के दो बच्चे हैं जिनमें से एक लड़का और दूसरी लड़की है. करण की बेटी का नाम रूही है और बेटे का नाम यश. करण के पिता का नाम भी यश ही है. रूही और यश का ख्याल उनकी दादी बहुत अच्छे से रखती हैं. करण इन बच्चों की परवरिश बिल्कुल अपनों बच्चों से भी ज्यादा अच्छी तरह से करते हैं. अब यही बच्चे करण की जिंदगी का मकसद हैं. दोनों बच्चे भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं.

रूही और यश के साथ करण जौहर

आज जहां ज्यादातर महिलाएं सिंगल पेरेंट की भूमिका में हैं वहीं करण जौहर पुरुषों के लिए एक मिसाल बन गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *