बिहार

मधुबनी के गांव की बेटी वायुसेना में बनी पायलट

एजाज अंसारी, मधुबनी
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और वह अपना रास्ता खुद बना लेती है| यह साबित कर दिखाया है मिथिलांचल की एक बेटी है| बिहार के मिथिलांचल के एक छोटे से गांव की रहने वाली इस बेटी ने भारतीय वायुसेना में पायलट बनकर नसीब अपने गांव का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है|


मूल रूप से मधुबनी के उमरी गांव की रहने के निवासी डॉक्टर अजय कुमार झा और नूतन झा की पुत्री अद्विका झा ने यह उपलब्धि हासिल की है| अधिक आगे इंदिरा गांधी तकनीकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक में बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद यह तैयारी शुरू की थी| उनका सपना बचपन से ही पायलट बनकर आसमान में उड़ने का था| उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2018 को वायु सेना अकादमी हैदराबाद में उनका प्रशिक्षण आरंभ होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *