हरियाणा

गांव दमदमा में संदिग्ध रूप में मिला 35 वर्षीय युवक का शव

सोहना, संजय राघव
गांव दमदमा में रविवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गईl युवक का शव गांव के ही समीप सड़क के किनारे पड़ा हुआ थाl युवक के सिर से काफी खून निकला हुआ था परिजनों ने बताया कि मृतक युवक शनिवार के 11 बजे अपने दोस्तों के साथ गया था उसके बाद सुबह के समय उसकी मौत की खबर मिलीl परिजनों ने गांव के ही युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है l

इस संबंध में पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करा हत्या का मामला दर्ज कर दिया है वही मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, गांव दमदमा निवासी जगबीर ने बताया कि उसका भाई राजेंद्र जो कि गांव में चक्की चलाने का काम करता है lवह शनिवार की दोपहर 11:00 बजे एक बार घर पर आया वह अपने दोस्तों के साथ चला गया लेकिन सुबह के समय गांव के निवासी सतवीर ने बताया कि राजेंद्र का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ हैl

https://youtu.be/c4YoJRQHdas

वहां जाकर देखा तो राजेंद्र एक तरफ पड़ा हुआ था मैं उसके शरीर पर पेंट भी नहीं थी व उसके सिर में चोट लगी हुई थी lजिस कारण काफी खून बह रह रहा था l परिजनों ने बताया कि उसकी बाइक भी मौके पर ही खड़ी थी व राजेंद्र गांव के निवासी जस्सी, धनपाल शम्मी ,हरिया के साथ उसकी डेरी पर शराब पीता हुआ देखा गया था lलेकिन उसके बाद उसका शव ही गांव के समीप सड़क के पास बरामद हुआl मृतक के भाई ने बताया कि एक वर्ष पहले बड़े भाई की भी हत्या करके मेवात क्षेत्र में फेंक दिया था l

https://youtu.be/TCQp3hFRwWw
थाना प्रभारी हरविंद्र ने बताया कि इस मामले में परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है वही जिन पर आरोप लगाया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है मृतक युवक का पोस्टमार्टम करा दिया गया है l पुलिस के अनुसार युवक की हत्या की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *