हरियाणा

अवैध कॉलोनियों पर जल्द चलेगा पीला पंजा

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना नगरपरिषद् विभाग जल्द ही अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाएगा| जिसके लिए विभाग रणनीति तैयार करने में जुटा हुआ है| विभाग ने ऐसी अवैध कॉलोनियों को गुप्त रूप से चिंहित कर लिया है| जिसकी खबर आज तक भी किसी को नहीं लग सकी है| विभाग ने परिषद् क्षेत्र में काटी जा रही करीब एक दर्जन अवैध कॉलोनियों को चिन्हित किया है जो कृषि योग्य भूमि में कालोनाईजरों में काटी जा रही है| बता दें कि शहरी क्षेत्र में अवैध कालोनियाँ बसाए जाने की बाढ़ सी आ गई है| कालोनाईजर बगैर रोक-टोक के अवैध कालोनियाँ काटने में लगे हैं| सोहना नगरपरिषद् क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगरपरिषद् विभाग की नजरें टेढ़ी होने की संभावना है| विभाग जल्द ही ऐसी अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने की कार्यवाही करेगा तथा उनपर पीला पंजा चलाएगा| विभाग ने ऐसी अवैध कॉलोनियों को अंदरूनी रूप से चिंहित कर लिया है| जिनकी संख्या करीब एक दर्जन बताई जाती है| जो परिषद् क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही है| विभाग ने अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए योजना तैयार कर ली है| ताकि किसी भी आपदा से आसानी से निपटा जा सके| विदित है कि सोहना परिषद् क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि में अवैध कालोनियाँ काटे जाने का सिलसिला लगातार जारी है| कालोनाईजर बगैर सरकारी व विभागीय अनुमति के बेखौफ होकर अवैध कालोनियाँ काटने में लगे हैं| जबकि ऐसी कृषि योग्य भूमि में प्लोटिंग करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र सरकार से लेना अनिवार्य है| किन्तु कालोनाईजर बेखौफ होकर मोटा धन कमाने में लगे हैं| जिसके चलते नगरपरिषद् विभाग ने सरकार की हिदायतों के अनुसार शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने की कार्यवाही शुरू कर दी है| ताकि भोले-भाले व गरीब लोगों को बचाया जा सके तथा सरकारी राजस्व को नुकसान ना हो|

इस बारे में नगरपरिषद् की कार्यकारी अभियंता अजय पंगाल कहते हैं कि जल्द ही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी| जिसके लिए विभाग द्वारा योजना तैयार की जा रही है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *