झारखण्ड

गणपति धाम में कलश यात्रा के साथ शिव शक्ति महायज्ञ और वार्षिक गणेश मेला शुरू

Share now

फुसरो से रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो के ढोरी बस्ती स्थित स्वंय प्रकट बाबा गणपति धाम में हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री शिव शक्ति महायज्ञ और वार्षिक गणेश मेला शुरू हो गया है। कलश यात्रा गणपति धाम मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ ढोरी बस्ती, फुसरो बाजार होते हुए फुसरो स्थित हिन्दुस्तान पुल के समीप दामोदर नदी तट पहुंची।

यहां यज्ञाचार्य हीरालाल शास्त्री, उपाचार्य रंजीत शास्त्री, पंडित अमरदीप शास्त्री, पुजारी शिव शंकर पांडेय आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्री वापस पटेल नगर होते हुए मंदिर के समीप यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया।

इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में कलश की पूजा व अनुष्ठान करवाया गया। जिसमें मुख्य यजमान चंद्रिका विश्वकर्मा व सपत्नी पूर्व पार्षद बिलासी देवी, महेंद्र चैधरी व सपत्नी पत्नी कौशल्या देवी, उमेश कुमार व सपत्नी पत्नी अनिता देवी ने अनुष्ठान में भाग लेकर सभी देवी देवताओं का आहवान किया। कलश यात्रा में बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, धनेश्वर महतो, नरेश महतो, संतोष कुमार महतो, कमलेश महतो, दीपक महतो, बिनोद बाउरी, महेश महतो, रंजीत गंझू, सुशांत राइका, राकेश मालाकार, शंकर गिरि, रूपेश महतो, बालगोविंद महतो सहित सैकडों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान फुसरो बाजार में युवा व्यवसायी संघ अध्यक्ष आर उनेश के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध पेयजल वितरण किया गया। यज्ञ स्थल में साथ फाउंडेशन बेरमो की अध्यक्ष वाणी पांडेय द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है।

मेला कमेटी के सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा ने बताया कि महायज्ञ के साथ-साथ वार्षिक गणेश मेला भव्य रूप से लगा है। जसमें तरह-तरह के झूले, मीना बाजार आदि लगाये गये है। महायज्ञ और मेले का समापन 18 फरवरी को होगा। मेला एवं महायज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष बैजनाथ महतो, सचिव चंद्रिका विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र चैधरी, उपसचिव लालमोहन महतो, कोषाध्यक्ष मित्रजीत महतो, उपकोषाध्यक्ष गिरधारी महतो, मेला प्रभारी पिंटू गिरी, सहमेला प्रभारी दीपक कुमार गिरि, संगठन मंत्री जयप्रकाश गिरि, सह संगठन मंत्री राजेश कुमार महतो, संयोजक धनेश्वर महतो, गिरिराज गिरि, नीलकंठ महतो, ब्रजेश महतो, गोपी गिरि, अशोक महतो के अलावे बिनोद महतो, भोला गिरि, रवि महतो, विशाल महतो, बिपिन महतो, रोहित महतो, विकास गिरि, दीपक गिरि सहित आसपास के ग्रामीण व मेला कमेटी लगे हुए है। इधर, पुलिस व प्रशासन भी मेले को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद दिखी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *