यूपी

योगी आदित्यनाथ ने पांच हज़ार रुपये प्रतिमाह बढ़ाई लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि

आशीष सिंह, लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने का एलान किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने यह महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रवक्ता ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी से सरकारी खजाने पर प्रतिवर्ष लगभग 35 करोड़ 35 लाख 80 हजार रुपये का अतिरिक्त व्ययभार आने का अनुमान है।

यह धनराशि 25 जून 1975 को लागू किये गये आपातकाल के दौरान उसके खिलाफ संघर्ष करने वाले ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *