यूपी

उत्तर प्रदेश में रावण राज से बदतर योगी राज : इंजी. मोहम्मद हैदर

बरेली : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवती के बलात्कार करने की कोशिश की वीडियो वायरल होने पर उत्तर प्रदेश के रुहेलखण्ड प्रान्त के यूथ विंग के प्रान्त प्रभारी इंजीo मोहम्मद हैदर ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश में राम राज्य लाने के झूठे और खोखले वादे कर रही थी लेकिन प्रदेश के किसी भी कोने में बहु, बेटियां सुरक्षित महसूस नही कर रही है। योगी राज प्रदेश में रावण राज से भी बदतर स्थिति में है।
लगातार प्रदेश में युवतियों के ख़िलाफ़ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। हद यह कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा कर सत्ता में आने वाले आज बेटियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस क़दम उठाने को तय्यार नही है।
इंजीo मोहम्मद हैदर ने कहा की जब तक केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार युवतियों की सुरक्षा पर कड़े फैसले और कानून बना कर तुरन्त सज़ा नही देगी तो इस प्रकार की घटनाओं में कमी नही आएगी।
सरकार का कोई भी मंत्री नारी सुरक्षा पर बोलने को तय्यार नही है बल्कि जनता को फालतू और फ़िज़ूल के मुद्दों में उलझा कर रखे हुए हैं। आम आदमी के अधिकारों और मुद्दों पर चर्चा न करके मदरसों में ड्रेस कोड लागू करने पर धियान है। शिक्षा कुर्ता पजामा पहनने या पैंट शर्ट पहनने से नही आती बल्कि कड़ी मेहनत से आती है।
मंत्री मोहसिन रज़ा नक़वी ऐसे ब्यान देकर अपने आप को चर्चा में बनाये रखना चाहते हैं लेकिन यह पब्लिसिटी स्टंट पुराना हो गया है और जनता सब समझती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *