झारखण्ड

एलिम्को शीघ्र ही दिव्यांगों को देगी कृत्रिम अंग : बीडीओ

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 
स्थानीय प्रखंड के डाकघर स्थित बहुउदेश्य भवन में राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के तहत् एक दिवदीय दिव्यांग परीक्षण शिविर का उद्घाटन नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, बीडीओ शंकराचार्य समाद , सीओ छुटेश्वर प्रसाद दास ,सीडीपीओ अर्चना सिंह ,चिकित्सा प्रभारी कामेश्वर महतो एवं बीईईओ बिनोद मोदी ने संयुक्त रूप से किया, वही शिविर में प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के सैकड़ों दिव्यागों का डा डीके सिंह ,डा महेन्द्र प्रसाद ,डा अरूण प्रसाद द्वारा आंख ,कान ,दिमाग ,पैर ,हाथ आदि की परीक्षण जांचकर कृत्रिम अंग का लाभ देने के लिए चयन किया गया।

बीडीओ ने कहा कि एलिम्को की ओर से जल्द ही दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिए जाएंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *