बिहार

 बलात्कार में विफल मामा ने भांजी पर फेंका तेजाब

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. अवैध संबंध बनाने में विफल होने पर मामा ने अपनी भांजी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और नाबालिग को जिन्दगी भर के लिए जख्म दे दिया है.

https://youtu.be/zJ521G5n0sY

पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना रानीछापरा मिलकाना टोला में हुई इस घटना में युवती के बगल में सो रही दादी और दो बहनों को भी तेजाब के छीटें पड़े हैं. गम्भीर हालत में युवती को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि युवती से मामा अवैध संबंध बनाना चाहता था जिसमें वह विफल रहा. इसी दौरान बीती रात सोये हालत में ही मामा ने घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंक दिया.

तेजाब से युवती का चेहरा और शरीर बुरी तरह से जल गया है. घटना के बाद से आरोपी युवक जो पीड़िता का मामा है गांव छोड़ कर फरार हो गया है. मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाजरत युवती खतरे से बाहर है लेकिन तेजाब से उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया है जिससे युवती को परेशानी हो रही है. सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि बच्ची के इलाज में चिकित्सक मुस्तैद हैं.

पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.रिपोर्ट- मुकेश सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *