पंजाब

यशपाल गोयल सर्व हितकारी शिक्षा समिति के पुनः अध्यक्ष चुने गए

Share now

जालंधर | “ पिछले तीन वर्षों से मैं सर्वहितकारी शिक्षा समिति का अध्यक्ष हूँ | आप सभी के सहयोग से पिछले तीन वर्षों में अनेक मन को छू लेने वाले कार्य संपन्न हुए | पहला महत्वपूर्ण कार्य सीमा पर सर्वेक्षण किया गया | इस सर्वेक्षण के बाद सीमान्त क्षेत्र में 50 से भी अधिक एकल शिक्षक विद्यालय (संस्कार केंद्र ) खोले जा चुके हैं जो कि सफलतापूर्वक चल रहे हैं | दूसरा महत्वपूर्ण कार्य यह रहा कि मजबूत बड़े विद्यालयों ने कमजोर छोटे विद्यालयों की सहायता की | अपने से कमजोर विद्यालयों की सहायता करना विद्या भारती की नीति है | काम करते हुए यदि हमसे कोई भूल हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ | मैं 9 जुलाई 2015 को गठित सर्वहितकारी शिक्षा समिति की कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करता हूँ |” इन्हीं शब्दों के साथ अध्यक्ष यशपाल गोयल ने अपने सहयोगियों सहित अपने पद से त्यागपत्र दे दिया | उल्लेखनीय है कि सर्वहितकारी शिक्षा समिति की उपरोक्त कार्यकारिणी का गठन सन 2015 में चंडीगढ़ में हुआ था | इसके बाद उत्तर क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विजय नड्डा ने डा.वीरेन्द्र सिंह ( वाइस चांसलर , देशभक्त यूनिवर्सिटी , मंडी गोविन्दगढ़ )का नाम चुनाव अधिकारी हेतु प्रस्तावित किया जिसका उपस्थित सदस्यों ने ओम ध्वनि से समर्थन किया | चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए डा. वीरेन्द्र सिंह ने अध्यक्ष पद हेतु नाम देने के लिए सभी से सभी से कहा | नाभा के प्रसिद्ध उद्योगपति ओमप्रकाश जिंदल ने पूर्व अध्यक्ष यशपाल गोयल का नाम प्रस्तावित किया |

https://youtu.be/zJ521G5n0sY

धुरी से विनोद, जीवन मोदी बरनाला से व जनकराज धनौला ने यशपाल गोयल के नाम का अनुमोदन किया | चुनाव अधिकारी डा.वीरेन्द्र के बार – बार आग्रह करने पर भी अध्यक्ष पद हेतु कोई अन्य नाम न आने के कारण यशपाल गोयल को ही पुनः ध्वनिमत से अध्यक्ष चुन लिया गया |

अगले सत्र में यशपाल गोयल ने अपनी 31 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अमृतसर के अशोक बब्बर को महामंत्री व संजीव संगर ( हनी संगर) को मंत्री नियुक्त किया | इसके अतिरिक्त चार उपाध्यक्ष व तीन अन्य मंत्रियों की भी घोषणा की | इस सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया में केंद्र सरकार में राज्य मंत्री विजय सांपला भी उपस्थित रहे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *