पंजाब

न्यू अमर नगर में आवारा पशुओं के आतंक से जनता परेशान, निगम ने नहीं की कार्रवाई तो मेयर और कमिश्नर के घरों के बाहर बांधेंगे आवारा पशु : मंगा ओबरॉय

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
नगर निगम के वार्ड नंबर 71 के अंतर्गत पड़ते न्यू अमर नगर में आवारा पशुओं के आतंक से जनता बेहाल है और नगर निगम चैन की नींद सो रहा है| इसके विरोध में न्याय मोर्चा के प्रधान मंगा ओबरॉय, महासचिव राजू पलवान, युवा मोर्चा प्रधान पुनीत शर्मा पुन्नू ने नगर निगम को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 1 सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा|
मंगा ओबरॉय ने बताया कि न्यू अमर नगर में आवारा पशुओं के चलते रोजाना बच्चे घायल हो रहे हैं| आवारा पशु यहां लोगों के वाहन तोड़ जाते हैं| लोगों के घर के आगे यह आवारा पशु मल मूत्र का त्याग कर देते हैं| इस तरह से वहां आवारा पशुओं का हुजूम उमड़ा रहता है जैसे संसद का सत्र चल रहा हो| इन आवारा पशुओं के के आतंक से निजात दिलाने की बजाय नगर निगम के अधिकारी आम जनता को परेशान करने में लगे हुए हैं| मंगा ओबरॉय ने कहा कि जब पूरे घर के आसपास गंदगी का अंबार लगा हो आवारा पशु मल मूत्र त्याग कर रहे हो ऐसे में नगर निगम की ओर से डेंगू के अभियान के नाम पर लोगों के चालान काटना बेमानी है| नगर निगम को इसका कोई अधिकार नहीं बनता कि वह लोगों का बेमतलब चालान काटे| यह चालान तभी काटे जाने चाहिए जब नगर निगम जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाए| अगर नगर निगम जनता को सुविधाएं नहीं दे सकता तो उसे जनता से टैक्स और चालान वसूलने का कोई अधिकार नहीं है| इस संबंध में उन्होंने आज में चालान काटने पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों का स्थानीय जनता के साथ मिलकर पुरजोर विरोध किया| इस विरोध के बाद चालान काटने आई टीम को बैरंग लौटने पर मजबूर होना पड़ा| स्थानीय महिलाओं ने मंगा ओबरॉय का शुक्रिया अदा किया और न्याय मोर्चा का आभार जताया| मंगा ओबरॉय ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनकी नगर निगम के अधिकारी डॉक्टर राजकमल से भी वार्ता हुई है| राजकमल ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिलाया है| वहीं स्थानीय पार्षद सतिंदर जीत कौर के पति प्रीत खालसा का कहना है कि इलाके में आवारा पशुओं का आतंक निश्चित तौर पर एक बड़ी समस्या है लेकिन इसका स्थाई समाधान मुमकिन नहीं हो पा रहा है| उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने वार्ड से 30 35 आवारा पशु उठाए थे| फिर भी लोग सुबह जाने कहां से अपने आवारा पशु छोड़ जाते हैं| ऐसे में ना तो नगर निगम दिन-रात निगरानी कर सकता है और ना ही स्थानीय पार्षद कुछ कर सकता है| फिर भी हम नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से निवेदन करेंगे और यहां से आवारा पशुओं के आतंकी समस्या का समाधान कराने की कोशिश करेंगे| मंगा ओबरॉय ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा और यह आवारा पशु फिर न्याय मोर्चा में यार और निगम कमिश्नर के घरों के बाहर बांधेगा|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *