पंजाब

रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस ने चलाया अभियान, बताए ट्रैफिक नियम, काटे चालान

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
जालंधर पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड पर रविवार सुबह विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया| इस दौरान कई वाहन चालकों के चालान काटे गए और कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया|


रेलवे रोड पर चेकिंग अभियान एएसआई सुशील के नेतृत्व में चलाया गया| सुशील ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के चलते हर साल बड़ी संख्या में हादसे होते हैं जिनमें कई लोग अपनी जान गवा देते हैं| विशेष कर दो पहिया वाहन चालकों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है| बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों की हादसों में मौत का आंकड़ा काफी अधिक होता है|

https://youtu.be/Y12g3jwss7g

कई बार हादसे के दौरान दोपहिया वाहन चालक जब सड़क पर गिर जाते हैं तो उनके सिर पर हल्की सी चोट लगने पर भी उन्हें जान गंवानी पड़ती है| अगर वह हेलमेट पहनते तो शायद उनकी जिंदगी बच सकती थी| उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा के आदेशानुसार वह विशेष चेकिंग अभियान चला रहे हैं| रविवार को कई वाहन चालक बिना हेलमेट और बिना कागजात के पाए गए जिनका चालान कर दिया गया| कुछ का चालान मौके पर ही किया गया तथा कुछ का कोर्ट के लिए किया गया है|
उनके साथ ट्रैफिक पुलिस के सिपाही भी थे| SI सुशील कुमार ने बताया कि वह आगे भी अपना अभियान जारी रखेंगे और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करेंगे| उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वह यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *