पंजाब

फिरोजपुर मंडल में जोर शोर से चलाया जा रहा सफाई अभियान : डीआरएम

Share now

फिरोजपुर| फिरोजपुर रेल मंडल में 25 मई से सफाई अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है| यह अभियान आगामी 24 जून तक चलेगा|

विवेक कुमार, डीआरएम फिरोजपुर रेल मंडल

फिरोजपुर मंडल के रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे के सभी मंडलों में सभी रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान 25 मई से चलाया जा रहा है जो 24 जून तक चलेगा| इस विशेष अभियान के तहत सभी मुख्य रेलवे स्टेशनों पर व्यापक और यंत्र द्वारा सफाई की जा रही है ताकि सफाई परिणाम प्रभावशाली हों| उन्होंने बताया कि सभी मुख्य स्टेशनों पर ब्रांच ऑफिसर विभाग के सुपरवाइजर के साथ जाकर सफाई व्यवस्था को देख रहे हैं| सफाई कर्मचारियों के साथ विभिन्न अधिकारीगण मुख्य स्टेशनों पर संवाद कर रहे हैं ताकि सफाई के परिणाम बेहतर हो| अच्छी कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा|

https://youtu.be/JdpEEHUjOaE
श्री कुमार ने बताया कि गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न संगठनों से भी इस अभियान में सहयोग देने के लिए कहा गया है ताकि स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था पर जोर दिया जा सके| इस अभियान में जनता भी सादर आमंत्रित है| मीडिया, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पोस्टर, बैनर, प्रचार पुस्तिका और गैर सरकारी संगठनों को शामिल करके जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है| मुख्य स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए सफाई के प्रति जागरुक किया जा रहा है| मंडल की टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा गंदगी के विरोध में अभियान चलाया जा रहा है| डीआरएम विवेक कुमार ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह प्लेटफार्म पर गंदगी ना फैलाएं और बोगी में भी सफाई बनाए रखें|

यात्री खानपान करते वक्त सफाई का ध्यान रखें व कचरे को कूड़ेदान में ही डालें| जब स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हो तो शौचालय का उपयोग ना करें| बिजली व पानी का प्रयोग तभी करें जब जरूरत हो. वेंडरों को भी सफाई के प्रति जागरुक किया जा रहा है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *