जम्मू-कश्मीर

कश्मीर के पत्थरबाजों पर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे : राजनाथ सिंह

Share now

श्रीनगर| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कश्मीर के उन पत्थरबाजों पर दर्ज केस वापस लिए जाएंगे जिन्हें आतंकी तत्वों द्वारा गुमराह किया गया है| सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर की फिजा में बदलाव चाहती है| कुछ लोग यहां युवाओं को गुमराह कर रहे हैं| उन्हें पत्थरबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा है| बच्चों से गलतियां हो जाती हैं इसलिए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि जिन पत्थरबाजों को गुमराह किया गया है उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे| उन्होंने कहा कि यह कश्मीर के भविष्य का सवाल है| राजनाथ सिंह ने युवाओं से अपील की कि वह अपने मार्ग से विचलित ना हो| केंद्र और राज्य सरकार कुछ ऐसी योजनाएं लाने जा रही है जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी| उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वो विकास का रास्ता अपनाएं विनाश का नहीं| राजनाथ सिंह गुरुवार को यहां के शेर ए कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक स्पोर्ट्स समारोह को संबोधित कर रहे थे| उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवाओं को एक बेहतर भविष्य देना हमारी जिम्मेदारी है और यह जिम्मेदारी हम शिक्षा और खेल की ताकत के बल पर ही पूरी कर पाएंगे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *