झारखण्ड

मॉर्निंग वॉक कर वापस आने में मारुती ने मारा धक्का, 3 घायल, दो की हालत गंभीर 

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
मॉर्निंग वॉक कर आ रहे दो यूवको को मारुती 800 कर ने मारा धक्का अनियंत्रित हो कार पलटी । घटना गुरु वार सुबह सुबह गोमिया थाना अंतर्गत हज़ारी मोड़ काली मंदिर के समीप की है ।

अहले सुबह करीब 6 बजे हवाई अड्डा से टहल कर आ रहे कामेश प्रसाद( 45)एवम बीर बहादुर प्रसाद (40)दोनों पटवा टोली निवासी को मारुती 800 कार संख्या BR20 9611ने पिछे से टक्कर मार अनियंत्रित हो कर पलट गई ।चालक कामेस्वर यादव कथारा निवासी को भी हल्की चोट आई है।सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने आ ई एल अस्पताल पहुंचाया डॉक्टरों ने कामेश्वर प्रसाद और वीर बाहदुर की हालत देख बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया ।

वहीं चालक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है ।मौके पर गोमिया पुलिस पहुंची जांच के कर्म में पता चला कि मारुती 800 कार में नकली शराब की 13 पेटियां लोड थी लोगों का कहना है कि गाड़ी नकली शराब के कारोबारियों की है और यह प्रतिदिन होटलों में अवैध शराब पहुंचाने का काम करता है ।गोमिया पुलिस गाड़ी और शराब को अपने कब्जे में ले जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *