उत्तराखंड

नियोजित शिक्षक सुरेश प्रसाद के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करो

Share now

आज़ाद इदरीसी, हसनपुर

उजियारपुर प्रखण्ड के अकहा विशनपुर निवासी नियोजित शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह की प्राथमिक विद्यालय महादेव स्थान रायपुर से घर लौटते समय रास्ते में अपराधियों द्वारा दिनदहाडे़ हत्या की शिक्षक संघ-बिथान तीव्र निंदा करती है और अपराधियों को तत्काल पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग करती है।
इस संबंध में शिक्षक संघ बिथान के तत्वावधान में बीआरसी सभागार बिथान में शोक सभा आयोजित कर मृतक शिक्षक को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी ।शोक सभा की अध्यक्षता विश्वनाथ यादव ने किया।


उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर से जिले में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने,शिक्षक के परिजन को 20 लाख रूपये मुआवजा देने , आश्रित को सरकारी नौकरी देने,अपराधियों को फास्ट-ट्रेक कोर्ट में ट्राइल चलाकर फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है।शिक्षक नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक की हत्या सुशासन बाबू के लिए एक तमाचा है,सरकार न तो समय पर शिक्षकों को वेतन देती है और न ही जान-माल की सुरक्षा कर पाती है ।

https://youtu.be/zJ521G5n0sY

शिक्षक रहे असुरक्षित तो आखिर कैसे हो पठन पाठन।संघ द्वारा चेतावनी भरे लहजे में कहा गया यदि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। शोक सभा को प्रेमचन्द पटेल,रंजीत कुमार रमण,बालविजय कुमार,संतोष कुमार ठाकुर,विजय कुमार,मिथुन कुमार राय,मुकेश कुमार ,संजय कुमार वियोगी,संतोष कुमार,कुन्दन कुमार,राकेश कुमार सिंह,रामधारी कुमार,सुनील कुमार समेत दर्जनों शिक्षक ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *