उत्तराखंड

धूमधाम से निकली श्याम बाबा की निशान यात्रा

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
श्याम मित्तर मंडल टनकपुर की ओर से आज प्रातः10 बजे शिवालय मंदिर में पूजा अर्चना के बाद श्याम बाबा की झण्डा अर्थात निशान यात्रा निकाली गई.

यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए उत्सव गार्डन में जाकर समाप्त हुई. यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे. यात्रा में लोग जयकारे लगा रहे थे.


आपको बताते चलें कि खाटू श्याम का जागरण प्रथम वर्ष टनकपुर में किया जा रहा है. इसलिए यह झंडा यात्रा निकाली गयी थी. यात्रा में दीपक सारदा, गोपाल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, उर्मिला चंद, दीपक छतवाल, संघ के महेंद्र, दिनेश चंद्र भट्ट, विजय बंसल, वैभव अग्रवाल, अभिषेक सरन, राकेश अग्रवाल, संजय सर्राफ, मोनू अग्रवाल, संजय आदि शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *