उत्तराखंड

राजकीय इंटर कॉलेज गैंडाखाली में हाथियों ने फिर मचाया उत्पात

गणेश जोशी, गैंडाखाली
टनकपुर तहसील के अंतर्गत प्रत्येक गेंडा खाली इलाके में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में जहां हाथियों ने गैंडा खाली स्कूल में तोड़फोड़ की थी और आसपास के इलाके की फसल को भी नुकसान पहुंचाया था वही एक बार फिर हाथियों ने राजकीय इंटर कॉलेज गैंडा खाली में उत्पात मचाया है।

इस बार हाथियों ने स्कूल की करीब 10 मीटर दीवार तो तोड़ी ही साथ ही मिड डे मील स्टोर को भी निशाना बनाया है। हाथियों ने मिड डे मील का राशन पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।
बता दें कि हाथी मंगलवार रात को स्कूल परिसर की दीवार तोड़कर घुसे थे. उसके बाद उन्होंने वहां पर काफी उत्पात मचाया और फिर वापस चले गए। बता दें कि पिछले काफी समय से गैंडाखाली और आसपास के इलाके के लोग जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से स्थानीय ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा है। यहां जंगली जानवर कुछ ग्रामीणों की जान भी ले चुके हैं. इसके बावजूद वन विभाग प्रशासन जागने का नाम नहीं ले रहा है. शायद उसे अभी और हादसों का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *